IPL 2023: आईपीएल 2023 के 16वें मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपना खाता खोल लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ये जीत हासिल की। इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि टीम के सीनियर्स खिलाड़ी को अपना हाथ उठाना होगा और टीम के लिए प्रदर्शन करना होगा ऐसे में उन्होंने जो कहा था वो इस मैच में करके भी दिखाया।

Advertisement

रोहित ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और आउट होने से पहले 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली। बेशक ये मुकाबला आखिरी गेंद तक गया लेकिन वो रोहित ही थे जिसकी बदौलत मुंबई की टीम अपनी पहली जीत हासिल करने में सफल रही। हिटमैन को उनकी इस अर्द्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

Advertisement

दिल्ली को हराने के बाद रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए और इस खुशी को बांटने के लिए उन्होंने मैदान से ही अपनी पत्नी रितिका को वीडियो कॉल लगा दिया। जी हां, रोहित और रितिका के वीडियो कॉल का वीडियो खुद मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को काफी ज्यादा शेयर भी किया जा रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो  कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 172 रन बनाए और मुंबई के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली और इन दोनों की पारियों ने ही दिल्ली को 170 के पार पहुंचाया। डेविड वॉर्नर ने बेशक इस मैच में अर्द्धशतक लगाया लेकिन वो एक बार फिर से अपने स्ट्राइक रेट को लेकर चर्चा के घेरे में रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार