IND vs AUS WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में टॉस बेशक भारतीय टीम ने जीता लेकिन पहले दिन टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। पहले दिन टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 60 और स्टीव स्मिथ 33 रन बनाकर नाबाद हैं। लंच ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और भारतीय गेंदबाज बैकफुट पर नजर आए।

Advertisement

इस दौरान जब भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे और रन लुटा रहे थे तो रोहित शर्मा की फ्रस्ट्रेशन भी देखने को मिले। वो इतने निराश थे कि अपने साथियों को ही गाली निकालते दिखे। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो लाइव मैच में ही गाली दे रहे हैं।

Advertisement

ये मूमेंट टी-ब्रेक से पहले देखने को मिला जब रविंद्र जडेजा अपना पहला ओवर करने के लिए आए थे तभी रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ी को गाली देते हैं और फैंस उनकी इस हरकत का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर देते हैं। कुछ फैंस रोहित को इस हरकत के लिए काफी फटकार लगा रहे हैं वहीं, कुछ का कहना है कि वो कप्तान बनने लायक ही नहीं हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो फिलहाल टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। ऐसे में अगर भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी सेशन में विकेट नहीं चटकाए तो भारतीय टीम दिन के अंत में खुद को मुश्किलों में पाएगी। इससे पहले जब टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो उस्मान ख्वाजा बिना खाता खोले आउट हो गए लेकिन उसके बाद कंगारू बल्लेबाजों ने लड़ने का जज्बा दिखाया और टी-ब्रेक तक एक अच्छा स्कोर बना लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार