दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया जमकर अभ्यास कर रही है। 

Advertisement

इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भारतीय खिलाड़ियों को फील्डिंग प्रैक्टिस कराते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी एक अलग तरह की फील्डिंग ड्रिल करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

इस वीडियो को बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में फील्डिंग कोच आर श्रीधर की बजाय रोहित शर्मा टीम इंडिया को फील्डिंग की प्रैक्टिस करवाते हैं जिसका भारतीय खिलाड़ी भरपूर आनंद लेते हैं। 

इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों की हंसी देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। रोहित की इस मज़ेदार ड्रिल से सभी खिलाड़ी खुश नजर आए। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरती है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव और अभिमन्यु ईश्वरन।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार