India vs Sri Lanka: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) औऱ विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचित कर दिया है कि वह अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। 

 
Advertisement

इंडियन एक्सप्रैस की खबर के अनुसार अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमेटी ने बीसीसीआई के साथ विचार विमर्श के बाद अंतत: यह फैसला लिया है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान होंगे जबकि रोहित वनडे टीम की कप्तानी करते रहेंगे।

Advertisement

बता दें कि रोहित के संन्यास के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के उपकप्तान रहे हार्दिक पांड्या कप्तानी की रेस में सबसे आगे माने जा रहे थे। लेकिन उनके खराब फिटनेस रिकॉर्ड उनके खिलाफ गया है। 

गौरतलब है कि पांड्या निजी कारणों के चलते श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, वह सिर्फ टी-20 सीरीज ही खेलेंगे। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दोनों ही सीरीज में आराम दिया जा सकता है, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दोनों टीम का हिस्सा होंगे। 

खबर के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रियान पराग को श्रीलंका के खिलाफ वनडे औऱ टी-20 दोनों टीम में मौका मिल सकता है। पराग ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू किया था और 3 मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 24 रन आए । 

अपनी कप्तानी में केकेआऱ को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर की वनडे टीम में वापसी पक्की मानी जा रही है। बता दें कि बीसीसीआई ने इस साल की शुरूआत में अय्यर को सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर कर दिया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार