Rohit Sharma And Virat Kohli Injured: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 20वां मुकाबला बीते रविवार, 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI Vs RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां भारत के दो महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) चोटिल हो गए। आलम ये रहा कि हिटमैन को अपनी बैटिंग के बीच मैदान छोड़ना पड़ा, वहीं विराट तो फील्डिंग करने ग्राउंड पर ही नहीं आए।

Advertisement

रोहित को हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी: मुंबई इंडियंस के महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने वानखेड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 13 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का ठोककर 19 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद वो बेहद ही दर्द में दिखे और उन्हें मैदान पर छोड़कर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। बता दें कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और उनकी इंजरी पर अब तक कोई अपडेट भी नहीं मिला है। 38 साल के हिटमैन बेहद ही कमाल की फिटनेस लेकर आईपीएल 2026 खेलने आए थे, यही वज़ह है उनकी इंजरी अब फैंस को और भी ज्यादा खल रही है।

Advertisement

विराट को टखने पर लगी चोट: बेहद ही कम ऐसे मौके आए हैं जब विराट कोहली चोटिल होने के कारण मैदान पर नहीं दिखे। हालांकि बीते रविवार फैंस को ये देखना पड़ा। जान लें कि किंग कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वानखेड़े के मैदान पर 38 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का ठोककर 50 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद जब टीम की फील्डिंग आई तो वो मैदान पर नहीं आए। इसके पीछे उनके टखने की चोट है।

विराट की इंजरी पर मिला अपडेट: फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि आरसीबी के कैप्टन रजत पाटीदार ने विराट की इंजरी पर पॉजिटिव रिएक्शन दिया है। उन्होंने मुकाबले के बाद कहा, "मुझे अभी ठीक से नहीं पता हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वो अभी ठीक हैं।"

गौरतलब है कि रोहित और विराट के करोड़ों चाहने वाले हैं, ऐसे में उनके सभी फैंस भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि वो जल्द से जल्द फिट हो जाएं और आईपीएल के आगामी मुकाबले खेले। हालांकि ऐसा होता है या नहीं, ये तो समय ही बताएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी ने जीता मुकाबला: इस मुकाबले के वानखेड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 241 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर टांग दिया था जिसका पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना पाई। इस तरह आरसीबी ने ये मुकाबला 18 रनों से जीता और पॉइंट्स टेबल पर तीसरी पॉजिशन हासिल कर ली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार