भारतीय टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एशिया कप के सुपर 4 राउंड मैच में श्रीलंका के खिलाफ 48 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली और इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। रोहित ये कारनामा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज और कुल मिलाकर 15वें बल्लेबाज बन गए। हालांकि, रोहित शर्मा के करियर की शुरुआत बेहद धीमी और संघर्ष भरी रही थी।

Advertisement

रोहित शर्मा 2000 वनडे रन तक पहुंचने वाले चौथे सबसे धीमे भारतीय थे और उस समय किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये खिलाड़ी आगे चलकर 10,000 रन बनाएगा और वो भी 10,000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया में दूसरे सबसे तेज भारतीय बन जाएंगे। रोहित के करियर में बदलाव तब आया जब एमएस धोनी ने रोहित शर्मा का समर्थन किया और रोहित को 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में सलामी बल्लेबाजी करने के लिए कहा।

Advertisement

धोनी के इस फैसले ने रोहित शर्मा की तकदीर बदलकर रख दी और आज वो जिस मुकाम पर हैं वो किसी से नहीं छिपा है। इस बात को हाल ही में एक बार फिर से भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने स्वीकार किया है। गंभीर ने कहा है कि रोहित शर्मा आज जो कुछ भी हैं वो एमएस धोनी की बदौलत हैं। भारत और श्रीलंका मैच में स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “रोहित शर्मा आज एमएस धोनी की वजह से रोहित शर्मा हैं। शुरुआती संघर्ष के दौर में एमएस ने उनका लगातार समर्थन किया।''

We All Gotta Agree On This!#INDvSL #AsiaCup2023 #MSDhoni #RohitSharma #India #TeamIndia #GautamGambhir pic.twitter.com/gECg2rwQnJ

— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 12, 2023

Also Read: Live Score

गंभीर के इस बयान में धोनी की तारीफ देखकर कुछ फैंस हैरान भी हुए लेकिन इससे ये भी साफ हो गया कि उनके और धोनी के बीच कोई अनबन नहीं है। वहीं, अगर रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने अपनी 241वीं वनडे पारी में 10,000 वनडे रनों का आंकड़ा छूआ। वो ऐसा करने वाला दूसरे सबसे तेज़ व्यक्ति हैं। केवल विराट कोहली ही उनसे तेज हैं, जिन्होंने केवल 205वीं पारी में ये कारनामा किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार