भारत के खिलाफ मंगलवार (10 जनवरी) को पहले वनडे में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने नाबाद शतक जड़ा। लेकिन शनाका अपना शतक पूरा नहीं कर पाते अगर आखिरी ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) नॉन स्‍ट्राइकर एंड पर रन आउट की अपील वापस नहीं लेते। 

Advertisement

शमी आखिरी ओवर की चौथी गेंद डालने आ रहे थे लेकिन नॉन स्ट्राइकर छोर पर शनाका को क्रीज से बाहर निकलता हुआ देख उन्होंने गिल्लियां उड़ा दी। जिसके बाद शमी ने हंसते हुए अंपायर की तरफ अपील का ईशारा किया। अंपायर नितिन मेननने इसे थर्ड अंपायर के पास रेफर किया। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा बीच में आए और खेलभावना दिखाते हुए उन्होंने शमी से अपील वापस लेने को कहा और उन्होंने वैसा ही किया।

Advertisement

जब ये वाकया हुआ तब शनाका 98 रन के निजी स्कोर पर थे, इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान ने चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। शनाका के खिलाफ अपील वापस लेने के लिए रोहित की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

मैच के बाद रोहित ने शनाका के खिलाफ अपील वापस लेने की वजह भी बताई। 

रोहित ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि शमी ने ऐसा किया है। वह 98 पर बल्‍लेबाजी कर रहे थे। वह शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे थे। हम नहीं चाहते थे कि वह इस तरह से आउट होकर पवेलियन लौटें।”

गौरतलब है कि भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने 113 रन, रोहित शर्मा ने 83 रन और शुभमन गिल ने 70 रन की पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सकी। शनाका ने 88 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कें की मदद से नाबाद 108 रन की पारी खेली। वहीं पथुम निसांका ने 80 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके जड़े।
 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार