कप्तान रोहित शर्मा (80) और सूर्यकुमार यादव (47) ने मुंबई इंडियंस को बुधवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खराब शुरुआत से बाहर निकालते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 195 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। टॉस कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी मुंबई को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लग गया। क्विंटन डी कॉक (1) शिवम मावी का शिकार बने।

Advertisement

इसके बाद रोहित और सूर्यकुमार ने मोर्चा संभाला और रन बनाते रहे। इन दोनों की साझेदारी अच्छी चल रही थी लेकिन सूर्यकुमार 98 के कुल स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने 28 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। सूर्यकुमार ने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया।

रोहित ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार के बाद सौरव तिवारी ने उनका बखूबी साथ दिया। 13 गेंदों पर 21 रन बनाने वाले तिवारी ने रोहित के साथ मिलकर 4.2 ओवरों में 49 रन जोड़े। उनका विकेट 16वें ओवर की पहली गेंद पर 147 के कुल स्कोर पर गिरा।

रोहित वहीं एक छोर पर खड़े रहे। वह अपने शॉट खेल रहे थे। आईपीएल के अपने दूसरे शतक के करीब रोहित को मावी ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन भेज दिया और रोहित शतक नहीं बना पाए। उन्होंने अपनी पारी में 54 गेंदों का सामना कर तीन चौके और छह छक्के लगाए।

हार्दिक पांड्या (18) रसेल की गेंद पर हिटविकेट हो गए। अंत में केरन पोलार्ड 13 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रुणाल पांड्या भी एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

कोलकाता के लिए मावी ने दो विकेट लिए। सुनील नरेन और रसेल को एक-एक सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार