मिस्टर IPL सुरेश रैना ने बताया, धोनी और रोहित की कप्तानी में क्या है समानता

Updated: Sat, May 23 2020 12:38 IST
MS Dhoni and Rohit Sharma (BCCI)

नई दिल्ली, 23 मई | भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी शैली विराट कोहली से काफी अलग दिखती है और कहा जाता है कि रोहित की कप्तानी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी जैसी है। सुरेश रैना ने कहा है कि रोहित का शांत स्वाभाव और उनकी खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता धोनी के समान है।

रैना ने कहा, "रोहित की कप्तानी धोनी से काफी मिलती-जुलती है। वह जिस तरह से शांत रहते हैं और जिस तरह से खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं। वह बिंदास हैं, वह जानते हैं कि वह जब भी बल्लेबाजी करने जाएंगे तो रन बनाएंगे। इस तरह का आत्मविश्वास जिस खिलाड़ी में होता है तो बाकी खिलाड़ियों को भी उससे सीखने को मिलता है.. मुझे रोहित के बारे में यह बात पसंद है।"

रैना ने स्पोटर्सस्क्री यूट्यूब पेज पर कहा, "मैंने हाल ही में पुणे के खिलाफ खेला गया फाइनल देखा। रोहित ने कप्तान के तौर पर दो-तीन अच्छे बदलाव किए थे। मुश्किल स्थिति में जिस तरह से उन्होंने पाटा विकेट पर बीच ओवरों में बदलाव किए, जिस तरह से उन्होंने दबाव हटाया। उसको देखकर लगता है कि वह सारे फैसले खुद ले रहे हैं। हां, बाहर से निश्चित तौर पर सलाह आ रही होगी लेकिन अपने दिमाग में वह जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। एक कप्तान के तौर पर वह ज्यादा ट्रॉफियां जीतें इसमें हैरानी नहीं होगी।"
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें