Romario Shephred Bowled Kyle Mayers Video: गुयाना अमेज़न वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shephred) ने CPL 2026 के 28वें मुकाबले में गज़ब की गेंदबाज़ी की और तीन ओवर में 16 रन देकर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) के तीन विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने काइल मेयर्स (Kyle Mayers) को भी आईना दिखाया और उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा।

Advertisement

ये घटना SKN Patriots की पारी के चौथे ओवर में घटी। रोमारियो शेफर्ड Amazon Warriors के लिए अपना पहला ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद पर काइल मेयर्स ने उन्हें लॉन्ग-ऑफ की तरफ 77 मीटर का छक्का जड़ दिया। इसी के बाद तुरंत ही अगली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने काइल मेयर्स को आईना दिखाया और उनसे अपना बदला लिया।

रोमारियो ने ये बॉल ऑफ स्टंप को टारगेट करके गुड लेंथ पर डिलीवर किया था जिस पर काइल मेयर्स एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने गए। यहां वो रोमारियो की पेस और लेंथ से पूरी तरह चकमा खा गए और आखिर में क्लीन बोल्ड हो गए। रोमारियो की गेंद ने स्टंप से टकराने के बाद उसे जमीन से उखाड़ दिया था। तो इस तरह रोमारियो शेफर्ड ने काइल मेयर्स से अपना बदला लिया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि काइल मेयर्स 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी तरफ रोमारियो शेफर्ड ने मेयर्स के अलावा जॉनसन चॉर्ल्स और दासुन शनाका जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ों का भी विकेट चटकाया। एक बार फिर बता दें कि उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच का हाल: गुयाना के मैदान पर SKN Patriots ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 128 रन बनाए। वो 19.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गए। इसके जवाब में अमेजन वॉरियर्स ने 18.3 ओवर में 132 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार