इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम जबरदस्त वापसी करती हुई नजर आ रही है। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 99 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन दूसरी पारी में रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारतीय टीम मज़बूत स्थिति में पहुंचती हुई दिख रही है।

Advertisement

भारत की इस टेस्ट पर पकड़ मज़बूत होने के पीछे इंग्लिश ओपनर रोरी बर्न्स का भी बड़ा हाथ है जिन्होंने रोहित शर्मा के दो आसान से कैच टपका दिए। बर्न्स ने रोहित शर्मा का पहला कैच टेस्ट मैच के दूसरे दिन छोड़ा था उस समय हिटमैन सिर्फ 6 रन पर थे। जेम्स एंडरसन गेंदबाज़ी कर रहे थे और उनके ओवर की तीसरी गेंद पर बल्ले का किनारा लगा लेकिन स्लिप्स में खड़े रोरी बर्न्स बड़ी गलती कर बैठे।

Advertisement

इसके बाद जब रोहित शर्मा अगले दिन बल्लेबाज़ी के लिए आए, तो एक बार फिर 31 के स्कोर पर बर्न्स उनका कैच टपका बैठे और उनकी ये दोहरी गलती इंग्लैंड पर इस कद्र भारी पड़ी है कि अब इंग्लिश टीम को इस टेस्ट में लेने के देने पड़ सकते हैं।

बर्न्स की खराब फील्डिंग के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि मैं बर्न्स को मेरी अकैडमी में फील्डिंग सीखने का न्यौता देता हूं। वहीं, अगर मौजूदा टेस्ट की बात करें तो भारत ने ताजा समाचार लिखे जाने तक दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं और अब वो इंग्लिश टीम से 118 रन आगे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार