20 फरवरी,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

Advertisement

कीवी टीम के लिए रॉस टेलर ने सबसे बड़ी पारी। ओपनर्स के जल्दी आउट हो जाने के बाद टेलर ने सयंम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके साथ ही टेलर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी को मिलाकर टेलर 218 मैचों की 203 पारियों में 8026 रन बना चुके हैं, जिसमें 20 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं।

इस लिस्ट में टेलर ने दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। फ्लेमिंग ने अपने वनडे करियर में खेले गए 279 मैचों की 268 पारियों में 8007 रन बनाए,जिसमें 8 शतक औऱ 49 अर्धशतक शामिल हैं।   

मौजूदा टीम में उनके बाद ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 6440 रन बनाए हैं। वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार