न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor Retirement) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मौजूदा घरेलू सीजन में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज इस फॉर्मेट में उनकी आखिरी सीरीज होगी, वहीं वनडे करियर का अंत वह ऑस्ट्रेलिया औऱ नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से करेंगे। 1 मार्च 2006 को वेस्टइंडीज के खिलाफ नेपियर में खेले गए वनडे से टेलर ने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की थी। 

Advertisement

37 वर्षीय टेलर ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट मैच खेले हैं औऱ उन्होंने टेस्ट और वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनका आखिरी टेस्ट क्राइस्टचर्च में होगा और वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड डेनियल विटोरी (112 टेस्ट) के नाम है। 

Advertisement

टेलर दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेले हैं। उनके नाम 445 इंटरनेशनल मुकाबलों में 18074 रन बनाए हैं, जिसमें 40 शतक शामिल हैं। 

भारत के खिलाफ हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टेलर न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे और उनके बल्ले से ही विजयी रन निकले थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार