नेल्सन, 8 जनवरी (CRICKETNMORE)| रॉस टेलर (137) और हैनरी निकोल्स (124) की शतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने मंगलवार को श्रीलंका को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 115 रनों से हरा दिया। सेक्सटन ओवल मैदान पर खेले गए मैच में मिली जीत से न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

श्रीलंका ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने केवल चार विकेट के नुकसान पर टेलर और निकोल्स के शतकों से 364 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन की 55 रनों की अर्धशतकीय पारी ने भी अहम भूमिका निभाई। ऐसे में श्रीलंका को 365 रनों का लक्ष्य मिला। 

श्रीलंका के लिए इस पारी में कप्तान लासिथ मलिंगा ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं लक्षण संदाकन को एक सफलता मिली। 

न्यूजीलैंड की ओर से मिले 365 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी श्रीलंका ने पारी की शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह इस शुरुआत को अंत तक बरकरार नहीं रख सकी। 

थिसारा परेरा ने इस पारी में सबसे अधिक 80 रन बनाए। इसके अलावा, निरोशन डिकवेला ने 46 और कुसल परेरा ने 43 रन बनाए। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और उसकी पारी 249 रनों पर समाप्त हो गई। 

Advertisement

श्रीलंका को लक्ष्य तक न पहुंचने देने में न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फग्र्यूसन की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं ईश सोढ़ी को तीन विकेट मिले। 

टिम साउथी और जेम्स नीशम को एक- एक सफलता हाथ लगी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टेलर को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार