West Indies vs Bangladesh 3rd T20 Highlights: चट्टोग्राम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। रॉस्टन चेज़ और एकीम वेन ऑगस्टे ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

Advertisement

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 31 अक्टूबर को एमए अजीज स्टेडियम, चट्टोग्राम में खेला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन (9) और कप्तान लिटन दास (6) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद सैफ हसन ने 23 रन बनाए और तंजीद हसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। तंजीद हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 89 रन ठोके, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और टीम 20 ओवर में 151 रन तक ही पहुंच पाई।

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। खैरी पीयर और जेसन होल्डर को 2-2, जबकि अकील हुसैन और रॉस्टन चेज़ को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही। एलिक अथनाज़े सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसके बाद अमीर जांगू ने 34 रन बनाकर कुछ देर पारी संभाली, लेकिन ब्रैंडन किंग (8) भी जल्दी लौट गए। इसके बाद कप्तान रॉस्टन चेज़ और एकीम वेन ऑगस्टे ने चौथे विकेट के लिए 91 रन की शानदार साझेदारी की और मैच का रुख पलट दिया।

रॉस्टन चेज़ ने 29 गेंदों में 50 रन ठोके (5 चौके, 1 छक्का) जबकि एकीम वेन ऑगस्टे ने 25 गेंदों में 50 रन (1 चौका, 5 छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली। दोनों की पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने 16.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए रिशद हुसैन ने 3 विकेट लिए, जबकि महेदी हसन मिराज और नसूम अहमद को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर बांग्लादेश को टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार