Rovman Powell Record: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला (WI vs AUS 1st T20I) सोमवार, 21 जुलाई को सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम, जमैका में खेला जाएगा। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के स्टार ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) अपने बैट से धमाल मचाकर एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर महान कैरेबियन बैटर क्रिस गेल (Chris Gayle) को पछाड़ सकते हैं। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि रोवमैन पॉवेल वेस्टइंडीज की टी20 टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं जो कि 95 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 26.40 की औसत और 142.36 की स्ट्राइक रेट से 1875 टी20 रन बना चुके हैं।

Advertisement

यहां से अगर रोवमैन पॉवेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमैका टी20 मैच में सिर्फ 25 रनों की पारी भी खेलते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 1900 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ क्रिस गेल को पछाड़ते हुए वेस्टइंडीज के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

बता दें कि क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए साल 2006 से साल 2021 तक 79 टी20 मैच खेले जिसमें उन्होंने 1899 रन बनाए। इस लिस्ट में सबसे ऊपर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने 106 इनिंग में कैरेबियाई टीम के लिए 2275 रन ठोके।

वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशऩल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

निकोलस पूरन - 2275 रन

Advertisement

क्रिस गेल - 1899 रन

रोवमैन पॉवेल - 1875 रन

एविन लुईस - 1782 रन

Advertisement

मार्लन सैमुअल्स - 1611 रन

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, रोवमैन पॉवेल,शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, ज्वेल एंड्रयू, मैथ्यू फोर्ड. अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, जेडियाह ब्लेड्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार