कोलकाता, 20 अप्रैल (CRICKETNMORE)| नीतीश राणा (नाबाद 85) और आंद्रे रसेल (65) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों से शिकस्त दी।

Advertisement

कप्तान विराट कोहली (100) को उनके तूफानी शतक के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। 

Advertisement

कोलकाता की टीम ने 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 203 रन बनाए। राणा ने 46 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौक्के और पांच छक्के लगाए, जबकि रसेल ने 25 गेंदों की अपनी पारी में दो चौक्के और नौ छक्के लगाए। 

इस जीत के साथ बेंगलोर ने इस संस्करण के प्ले-ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। नौ वर्षो बाद बेंगलोर के लिए खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सलामी बल्लेबाज को एक रन के निजी स्कोर पर ही आउट कर दिया। 

सुनील नरेन (18) ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया, लेकिन 24 के कुल योग पर नवदीप सैनी ने उन्हें पवेलियन भेजकर पॉवरप्ले में बड़ा स्कोर बनाने के मेजबान टीम के सपने को पूरा नहीं होने दिया। खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (9) को स्टेन ने अपना दूसरा शिकार बनाकर कोलकाता को खराब स्थिति में पहुंचा दिया। 

Advertisement

रॉबिन उथप्पा ने राणा के साथ मिलकर कोलकाता की पारी को आगे बढ़ाया। मेजबान टीम के कुल योग में अभी 46 रन ही जुड़े थे कि हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस, उथप्पा (9) को पवेलियन भेजने में कामयाब रहे। 

इसके बाद, रसेल क्रीज पर आए और उन्होंने राणा के साथ मिलकर कोलकाता की पारी को दोगुनी तेजी से आगे बढ़ाया। रसेल ने 15वें ओवर में स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को तीने गेंदों पर तीन छक्के लगाकर अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए। 

दूसरे छोर से राणा ने भी गेंदबाजों को किसी प्रकार की राहत नहीं दी। उन्होंने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी तीन ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 61 रन चाहिए थे। राणा ने स्टेन के ओवर में 18 रन जड़कर अपनी टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। 

Advertisement

स्टोइनिस ने 19वें में ओवर में 19 रन दिए और मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। कप्तान विराट कोहली आखिरी ओवर में मोइन अली को गेंदबाजी पर लेकर आए। उनका यह दांव सही साबित हुआ। 

रसेल रन आउट हुए। उनके और राणा के बीच पांचवें विकेट के लिए 118 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। मेहमान टीम के लिए स्टेन ने दो जबकि सैनी और स्टोइनिस ने एक-एक विकेट चटकाया। 

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर की शुरुआत खराब रही और 18 के कुल योग पर उसे पहला झटका लगा।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल को 11 के निजी स्कोर पर आउट करके सुनील नरेन ने बेंगलोर को पहला झटका दिया। जल्द विकेट खोने के कारण मेहमान टीम पावरप्ले का कुछ खास फायदा नहीं उठा पाई और पहले छह ओवर में 42 रन बनाए। 

दूसरे विकेट के लिए कोहली और अक्षदीप नाथ (13) के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। नाथ को हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। 

इसके बाद, कोहली और इंग्लैंड के मोइन अली ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। अली को 66 के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराकर कुलदीप यादव ने मेजबान टीम के लिए खतरनाक दिख रही इस साझेदारी को तोड़ने में कमयाबी पाई। 

Advertisement

अली ने महज 28 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और छह छक्के जड़े। कोहली एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की और कोलकाता के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा। 

पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हैरी गर्नले को चौका मारकर कोहली ने अपना शतक पूरा किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर नाबाद रहे। 

कोलकाता की ओर से नरेन, रसेल, कुलदीप और गर्नले ने एक-एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार