युजवेंद्र चहल (4 ओवर, 18 रन, 3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के मैच में सनराजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया। चार साल बाद ऐसा हुआ है जब आरसीबी ने आईपीएल सीजन में पहले मैच में जीत हासिल की है। इससे पहले 2016 में भी कोहली सेना ने हैदराबाद की टीम को ही मात दी थी। 

Advertisement

तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 16वें ओवर में चहल ने जॉनी बेयस्टो और विजय शंकर के विकेट ले मैच की दिशा पलट दी और सनराइजर्स 19.4 ओवरों में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

इस मैच में सनराइर्जस की किस्मत भी खराब रही। कप्तान डेविड वार्नर, प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स को अच्छी शुरुआत मिलती दिख रही थी, तभी वार्नर (6) नॉन स्ट्राइकर छोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। बेयरस्टो ने उमेश यादव की गेंद पर सामने शॉट खेला और गेंद उमेश के हाथ से टकरा कर स्टम्प पर जा लगी। वार्नर का बल्ला क्रीज में नहीं था इसलिए उन्हें वापस लौटना पड़ा।

वार्नर के बाद उनके साथी बेयरस्टो और आईपीएल के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने सनराइजर्स की पारी को आगे बढ़ाया। कुछ देर बाद बेयरस्टो ने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया।

बेयरस्टो को अपनी पारी के दौरान जीवनदान भी मिला। नवदीप सैनी की गेंद पर एरॉन फिंच ने बेयरस्टो का कैच छोड़ दिया, लेकिन सैनी ने मनीष पांडे (34) का कैच नहीं छोड़ा। मनीष का विकेट चहल को मिला। मनीष ने बेयरस्टो के साथ मिलकर टीम के स्कोर में 71 रन जोड़े।

Advertisement

बेयरस्टो को 94 के टोटल पर एक और जीवनदान मिला। उमेश की गेंद पर डेल स्टेन ने बाउड्री पर बेयरस्टो को बाहर भेजने का मौका गंवा दिया। इसी ओवर में चौका मार बेयरस्टो ने अपने पचास रन पूरे किए।

खतरा बन रहे बेयरस्टो को चहल ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। बेयरस्टो (43 गेंद,, 61 रन, 6 चौके, 2 छक्के) के आउट होने पर टीम का स्कोर 121 रन था। टीम के यहां से 28 गेंदों पर 43 रनों की जरूरत थी।

Advertisement

अगली ही गेंद पर चहल ने विजय शंकर को बोल्ड कर सनराइजर्स को दबाव में ला दिया। यहां से बैंगलोर की मैच में वापसी हो गई थी।

प्रियम गर्ग (12) स्कूप खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले से लग कर हेलमेट में लगी और फिर स्टम्प में जा पड़ी।

इसके बाद अभिषेक और राशिद खान रन लेने की कोशिश में एक दूसरे से भिड़ गए। यहां अभिषेक (7) रन आउट हो गए। सैनी ने 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार (0) और राशिद (6) को बोल्ड कर सनराइजर्स की हार पक्की कर दी।

Advertisement

चोटिल मिशेल मार्श शून्य पर आउट हो गए। संदीप शर्मा (9) के रूप में सनराइजर्स ने अपना आखिरी विकेट खोया।

चहल के तीन विकेट के अलावा सैनी और दुबे ने दो-दो विकेट लिए। डेल स्टेन को एक विकेट मिला।

इससे पहले, वार्नर ने बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। कोहली ने एरॉन फिंच के साथ ओपनिंग में देवदूत पडिकल को भेजा। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में सिर्फ दो रन दिए। दूसरा ओवर लेकर आए संदीप पर पडिकल हावी हो गए दो चौके मारे। पडिकल ने यहां से अपनी आक्रामक लय को बरकरार रखा। उन्होंने चौथे ओवर में टी. नटराजन पर तीन चौके और फिर बीच ओवर में चोटिल हुए मार्श के स्थान पर गेंदबाजी करने आए शंकर को भी निशाना बनाया।

Advertisement

छह ओवर में बैंगलोर का स्कोर बिना विकेट खोए 53 रन था।

बैंगलोर को खतरा लेग स्पिनर राशिद से था। पहले ओवर में राशिद ने सिर्फ छह रन दिए और दूसरे ओवर में फिंच ने उन्हें अपने हाथ ले लिया। फिंच ने उनके ओवर में एक चौका और एक छक्का मारा।

स्ट्रेटिजिक टाइम आउट तक बैंगलोर ने नौ ओवरों में बिना विकेट खोए 75 रन बना लिए थे।

Advertisement

टाइम आउट से लौटने के बाद वार्नर ने बाएं हाथ के स्पिनर अभिषेक को गेंद दी। पडिकल ने इस ओवर में छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया।

शंकर ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा और पडिकल को बोल्ड किया। अगली गेंद पर अभिषेक ने फिंच को पवेिलयन भेज दिया। दोनों के विकेट 90 के कुल स्कोर पर गिरे।

कप्तान कोहली (13 गेंद 14 रन) राशिद की गेंद पर नटराजन के हाथों लपके गए। कोहली के जाने के बाद अब्राहम डिविलयर्स ने कमान संभाली और अपने जाने-पहचाने तूफानी अंदाज में 30 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। उन्हीं की पारी के दम पर बैंगलोर 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बना सकी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार