रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के गेंदबाज इसुरु उदाना (Isuru Udana) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसुर आए दिन कोई न कोई ट्वीट या पोस्ट शेयर करते हुए चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच उदाना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

Advertisement

सात्विक नाम के एक यूजर ने उदाना को ट्रोल करते हुए उनसे सवाल पूछा, 'तुम पावरप्ले के दौरान इतने ज्यादा रन क्यों देते हो?' इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए उदाना ने लिखा, 'क्योंकि बल्लेबाज, बल्ला लेकर आते हैं।' ऐसा पहली बार नहीं है कि उदाना अपने किसी पोस्ट के जरिेए सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी उदाना ने कई बार अपने पोस्ट के जरिए यूजर्स का ध्यान खींचा है।

Advertisement

इ़ंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 की बात करें तो श्रीलंका के गेंदबाज इसुरु उदाना ने डेल स्टेन को रिप्लेस करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में जगह बनाई है। इसुरु उदाना ने अब तक आरसीबी की तरफ से खेले गए तीन मैचों में 5 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उदाना ने 40 रन देकर एक विकेट लिया था।

बता दें कि 5 मैचों में 3 जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पांचवें स्थान पर है। वहीं 6 मैचों में 4 जीत के साथ रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का अगला मुकाबला 10 अक्टूबर सीएसके के साथ है। सीएसके की टीम 6 मैच में 2 जीत के साथ 6वें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार