रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब किंग्स के साथ जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 26वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

दोनों टीमों का यह सातवां मैच है। बेंगलोर ने अब तक खेले गए छह मुकाबलों में से पांच जीते हैं और एक हारा है। उसके खाते में 10 अंक हैं और वह तालिका में तीसरे क्रम पर है। दूसरी ओर, पंजाब ने छह में से दो मैच जीते हैं और चार मैच गंवाए हैं। उसके खाते में चार अंक हैं और वह आठ टीमों की तालिका में छठे स्थान पर है।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच अगर अब तक के मुकाबलों की बात की जाए, तो 26 मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने 14 और आरसीबी ने 12 मुकाबले जीते हैं। 2018 से अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। पंजाब ने 2 और आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं।

आरसीबी के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 पारियों में सबसे ज्यादा 21 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल प्रदर्शन भी पंजाब किंग्स के नाम है। उन्होंने 2016 में 25 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

टीमें:

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, रिले मेरेडिथ, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, हरप्रीत बराड़

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, डेनियल सैम्स, काइल जैमसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार