24 मई, (CRICKETNMORE)। क्रिकेट जगत के सबसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में शुमार एबी डी विलियर्स ने सबको चौंकाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया। डी विलियर्स ने बुधवार (23 मई) को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकरी दी है। 

Advertisement

इस चौंकाने वाले फैसले के बाद हर भारतीय फैंस ये जानना चाहता है कि डी विलियर्स अब आईपीएल खेलेंगे या नहीं। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करक एबी डी विलियर्स को उनके सफल करियर पर बधाई दी और बैंगलोर लौंटने का अनुग्रह भी किया|

इस पोस्ट पर एक फैन ने जब ट्वीट करके पूंछा की क्या एबी डीविलियर्स अगला आईपीएल खेलेंगे तो, आरसीबी ने उसी टाइम ट्वीट करते हुए कहा की हाँ वह अगला आईपीएल खेलेंगे|

Advertisement

गौरतलब है कि डी विलियर्स ने आईपीएल 2018 में आरसीबी की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 12 मैचों की 11 पारियों में 53.33 की औसत से 480 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।

(जसविंदर सिंह/ Cricketnmore)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार