महिला प्रीमियर लीग 2023 का आगाज़ 4 मार्च से होने जा रहा है लेकिन इस पहले सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने एक बड़ा कदम लेते हुए भारतीय टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा को अपना मेंटोर नियुक्‍त किया है। सानिया की क्रिकेट में एंट्री से कुछ फैंस तो काफी खुश हैं लेकिन कुछ उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

Advertisement

टेनिस जगत में भारत का नाम रौशन करने वाली सानिया ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था और अब उन्होंने एक नई जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। सानिया ने अपने सुनहरे करियर में 6 ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीते और आखिरी बार उन्हें 2023 ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में खेलते हुए देखा गया था। टेनिस में भारत का नाम चमकाने वाली सानिया आरसीबी के मेंटोर के रूप में कितना सफल हो पाती हैं ये तो वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल दुनियाभर की निगाहें महिला प्रीमियर लीग के पहले सीज़न पर हैं।

Advertisement

वहीं, सानिया के आरसीबी जॉइन करने का ऐलान खुद आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किया जहां उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारा कोचिंग स्टाफ क्रिकेट की चीजों को संभालेगा, लेकिन हम दबाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अपनी महिला क्रिकेटरों का मार्गदर्शन करने के लिए किसी और बेहतर शख्स को नहीं सोच सकते थे। हमारी महिला टीम की मेंटोर, एक चैंपियन एथलीट और एक पथप्रदर्शक का स्वागत करने में हमारे साथ शामिल हों, नमस्कार सानिया मिर्जा।'

सानिया मिर्जा के आरसीबी में शामिल होने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही उन्हें ट्रोल भी किए जाने लगा। आइए देखते हैं कि फैंस उनकी नियुक्ति पर किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार