इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के प्लेऑफ की रेस रोचक हो गई है। मुंबई इंडिंयस ने तो क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन बाकी तीन स्थान के लिए जंग जारी है और इस रेस में जो भी टीमें शामिल हैं, उनमें विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल हैं। ये दोनों टीमें शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी और अपनी पूरी ताकत लगा इस मैच को जीतना चाहेंगी।

Advertisement

बैंगलोर 12 मैचों में सात जीत और पांच हार से सात 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस मैच में जीत उसे 16 अंकों तक पहुंचा देगी और वह प्लेऑफ के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी।

Advertisement

वहीं हैदराबाद 12 मैचों में पांच जीत और सात हार के साथ 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है। उसे हर मैच में जीत ही चाहिए, नहीं तो प्लेऑफ की मंजिल उससे दूर ही रहेगी।

दोनों टीमों की तुलना की जाए तो बैंगलोर का पलड़ा भारी लग रहा है। पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ बैंगलोर ने बदलाव किया था। एरॉन फिंच के स्थान पर जोशुआ फिलिपे को खेलाया था और वह देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे।

दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। पडिक्कल ने तो अर्धशतक भी जमाया था। मुंबई के खिलाफ हालांकि कोहली और अब्राहम डिविलियर्स फ्लॉप रहे थे, लेकिन यह दोनों जिस स्तर के बल्लेबाज हैं उसे देखते हुए हैदराबाद के लिए परेशानी कम नहीं होगी। क्रिस मौरिस भी निचले क्रम में तेजी से रन बनाते आ रहे हैं।

लेकिन हैदराबाद की गेंदबाजी के सामने बैंगलोर के लिए भी काम आसान नहीं होगा। राशिद खान से निपटना एक अलग चुनौती है। टी.नटराजन और संदीप शर्मा की गेंदबाजी भी बेहतरीन रही है। डेथ ओवरों में नटराजन ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे बैंगलोर को खतरा हो सकता है। नटराजन किसी को भी आसानी से रन नहीं बनाने देते हैं।

 
Advertisement

वहीं अगर हैदराबाद की बात की जाए तो उसके बल्लेबाजों ने पिछले मैचों में दमदार प्रदर्शन किया था। जॉनी बेयरस्टो के बाहर जाने के कारण टीम में आए रिद्धिमान साहा ने तूफानी पारी खेली थी और डेविड वॉर्नर ने भी बखूभी उनका साथ दिया था।

बेयरस्टो इस मैच में खेलेंग या साहा की जगह बरकरार रहेगी, इस बात का पता मैच वाले दिन ही चलेगा। मनीष पांडे भी टीम के लिए रन कर रहे हैं। प्रियम गर्ग का बल्ला शांत है।

ऐसा भी संभव है कि बेयरस्टो के आने के बाद भी साहा टीम में बने रहें और प्रियम या किसी और खिलाड़ी को बाहर बैठा दिया जाए।

Advertisement

बैंगलोर की गेंदबाजी में भी पिछले मैच में बदलाव हुए थे। डेल स्टेन को मौका मिला था लेकिन वो असरदार नहीं रहे थे। क्रिस मौरिस और मोहम्मद सिराज तो टीम में थे। हैदराबाद के खिलाफ भी इन दोनों का देखा जाना पक्का है। स्टेन की जगह इसुरु उदाना की वापसी हो सकती है।

टीमें ( सम्भावित) :

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडे, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, खलील अहमद/शाहबाज नदीम, टी. नटराजन, विजय शंकर/ अभिषेक शर्मा, रिद्धिमान साहा, जेसन होल्डर, अब्दुल समद।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, इसुरु उदाना/ एडम जाम्पा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार