Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women Match Highlights: ऋचा घोष (Richa Ghosh) औऱ एलिस पेरी (Ellyse Perry) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार (14 फरवरी) को वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स  को 6 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 5 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान एश्ले गार्डनर ने 37 गेंदों में तीन चौकों औऱ 8 छक्कों की बदौलत नाबाद 79 रन औऱ बैथ मूनी ने 42 गेदों में 56 रन (8 चौके) की पारी खेली। 

Advertisement

बेंगलुरु के लिए रेणुका सिंह ने 2 विकेट, कनिका आहूजा, प्रेमा रावत औऱ जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरू टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 14 रन के कुल स्कोर तक ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई। लेकिन पेरी और ऋचा के दम पर टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।

पेरी ने 34 गेंदों में 57 रन ( 6 चौके औऱ 2 छक्के) और प्लेयर ऑफ द मैच रही ऋचा ने 27 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके अलावा कनिका आहूजा ने 13 गेंदों में नाबाद 30 रन जोड़े। ऋचा और कनिका की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 93 रन की अटूट साझेदारी की। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गुजरात के लिए गार्डनर ने 2 विकेट, डिएंड्रा डॉटिन और सायाली सतघरे ने 1-1 विकेट लिया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार