RCB Probable Playing XI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच शनिवार, 11 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
जोश हेजलवुड की वापसी पर सस्पेंस: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड अपनी साइड स्ट्रेन की चोट से उबरकर टीम से जुड़ चुके हैं। हालांकि, उनकी मैदान पर वापसी कब होगी, इस पर अभी तक कोई स्पष्ट अपडेट नहीं मिला है। उन्होंने आरसीबी के लिए पिछले सीजन में 12 मैचों में 22 विकेट लिए थे।
अगर जोश हेजलवुड वापसी के लिए तैयार होते हैं, तो ऐसे में उनकी सीधे तौर पर प्लेइंग कॉम्बिनेशन में एंट्री होगी। उनकी वापसी के साथ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ जैकब डफी का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट सकता है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 2 मैचों में 5 विकेट झटके हैं।
नुवान तुषारा भी नहीं हैं उपलब्ध: श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ नुवान तुषारा जिन्हें RCB ने साल 2026 के सीजन के लिए 1 करोड़ 60 लाख में रिटेन किया है, वो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिलने के कारण अब तक भारत नहीं आ पाए हैं। गौर करें कि नुवान तुषारा का श्रीलंका के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च, 2026 को ही खत्म हो चुका है। नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का पूरा स्क्वाड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल।