Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार, 24 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि WPL 2026 के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18.2 ओवर में 167 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिल्स को 8 विकेट से हराया था। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि RCB की टीम एक बार फिर ये कारनामा कर पाती है या नहीं। वहीं दूसरी तरफ DC की टीम आरसीबी को धूल चटाकर अपना हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

RCB-W vs DC-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 24 जनवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी

BCA Stadium, Kotambi Vadodara Pitch Report

WPL 2026 में वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक तीन मुकाबले हुए हैं जिसमें से दो रन डिफेंड और एक रन चेज़ करने वाली टीम ने जीता। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन है। बात करें इस मैदान हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें गुजरात जायंट्स की टीम ने 154 रनों का लक्ष्य हासिल करके यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से धूल चटाई थी।

RCB-W vs DC-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 08
दिल्ली कैपिटल्स - 05
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 03

RCB-W vs DC-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

RCB-W vs DC-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, नदीन डी क्लर्क, और लॉरेन बेल स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो शेफाली वर्मा, मारिजाने कैप, और लौरा वोलवार्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

RCB-W vs DC-W Probable Playing XI

Royal Challengers Bengaluru Women Probable Playing XI: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नायक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, लॉरेन बेल।

Delhi Capitals Women Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, दीया यादव, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

RCB-W vs DC-W Match Prediction, RCB-W vs DC-W Pitch Report, Today's Match RCB-W vs DC-W, WPL 2026, RCB-W vs DC-W Prediction, RCB-W vs DC-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार