चंडीगढ़ में बुधवार (27 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की विस्फोटक पारी की चलते 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में SRH की टीम 196 रन पर सिमट गई।
वैभव ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 125 रन की बड़ी साझेदारी भी की। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए। उनकी इस पारी का एक स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप 97 सेकंड में उनकी 97 रनों की पारी देख सकते हैं। उनकी इस पारी में लगा हर छक्का इस वीडियो में देख सकते हैं।
runs of pure edge-of-the-seat brilliance
— IndianPremierLeague (@IPL) May 28, 2026
seconds of Vaibhav Sooryavanshi doing #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/587tfDrWTS
इस मैच की बात करें तो 244 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत भी तेज रही, लेकिन टीम ने पावरप्ले के अंदर ही चार बड़े विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रन बनाए। इसके बाद स्मरण रविचंद्रन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ट्रेविस हेड ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके।
Also Read: LIVE Cricket Score
मध्य ओवरों में नितीश कुमार रेड्डी ने 30 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि सलिस अरोड़ा ने 21 गेंदों में 35 रन की पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया। हालांकि राजस्थान के गेंदबाज लगातार विकेट निकालते रहे और SRH की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है, जहां अब उसका मुकाबला शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 में सफर यहीं समाप्त हो गया