राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद दोहरी मार पड़ी है। एक तो उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा और दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए संजू पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान को इस टूर्नामेंट की पहली हार भी थमा दी। ये 5 मैचों में राजस्थान की पहली हार है जबकि गुजरात की ये 6 मैचों में तीसरी जीत है। आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए 2 रन की दरकार थी लेकिन राशिद खान ने चौका लगाकर गुजरात को जीत दिला दी।

Advertisement

संजू सैमसन पर लगाए गए जुर्माने पर आईपीएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया, "राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत ये उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

Also Read: Live Score

अगर इस मैच की बात करें तो ये राशिद खान ही थे जिन्होंने गुजरात को जीत तक पहुंचाया। राशिद अंत तक 11 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद में 3 चौकों की मदद से 22 रन का योगदान दिया। राहुल और राशिद ने सातवें विकेट के लिए 36 (14) रन जोड़े। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कुलदीप सेन ने हासिल किये। 2 विकेट युजवेंद्र चहल के खाते में गए। आवेश खान ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार