आईपीएल 2021 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली की टीम धोनी के धुरंधरों पर भारी पड़ी और 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में बैठे कुछ लोगों को सीएसके से जुड़े लोगों के साथ गलत बरताव करते हुए देखा गया था।

Advertisement

जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सीएसके को हराया वैसे ही स्टैंड में बैठकर दिल्ली को सपोर्ट करने वाले कुछ लोग आपे से बाहर हो गए और बगल से जा रहे सीएसके से जुड़े लोगों को बड़े ही बेरुखी से सैंड ऑफ दिया। यह वीडियो निश्चित तौर पर सीएसके के फैंस और उनसे जुड़े लोगों को थोड़ी बहुत तकलीफ जरूर देगा।

Advertisement

वहीं अगर मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए थे। कम स्कोर के बावजूद सीएसके ने हार नहीं मानी और अंत तक इस मुकाबले में बनी रही। ड्वेन ब्रावो द्वारा फेंक जा रहे ओवर में अगर गौतम शिमरोन हेटमायर का कैच नहीं छोड़ते तो ये मुकाबला सीएसके जीत सकती थी।

दिल्ली कैपिटल्स की चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ यह लगातार चौथी जीत है। अंकतालिका की बात करें तो इस मुकाबले को जीतने के बाद दिल्ली केपिटल्स की टीम 10 मुकाबलों में जीत के साथ टॉप पर आ गई। वहीं सीएसके की टीम 13 में से 9 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार