Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार, 10 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टे़डियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही आरसीबी की टीम ने जीतकर अपने नाम किए। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जिसे मेजबान टीम ने 205 रनों का स्कोर डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स से 11 रनों से जीता।
RR vs RCB, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - बरसापारा क्रिकेट स्टे़डियम, गुवाहाटी
Barsapara Cricket Stadium, Guwahati Pitch Report
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 160 रन रहा है। बात करें यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो उसमें मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स ने 150 रनों का स्कोर डिफेंड करके मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया। ये मुकाबला बारिश के कारण 11-11 ओवर का खेला गया था।
RR vs RCB Head To Head Record
कुल - 34
राजस्थान रॉयल्स - 14
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 17
बेनतीजा - 03
RR vs RCB, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
RR vs RCB, IPL 2026: Player to Watch Out For
राजस्थान रॉयल्स की टीम से यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तो विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
RR vs RCB Probable Playing XI
Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर- डोनोवन फरेरा।
Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
RR vs RCB Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
RR vs RCB Match Prediction, RR vs RCB Pitch Report, Today's Match RR vs RCB, IPL 2026, RR vs RCB Prediction, RR vs RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।