Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 25 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया था जो कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित हुआ था। इस मुकाबले में SRH की टीम ने 286 रन डिफेंड करके 44 रनों से जीत हासिल की थी। यहां ईशान किशन ने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी।
RR vs SRH, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 25 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
Sawai Mansingh Stadium, Jaipur Pitch Report
आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। यहां पिछले सीजन कुल सात मुकाबले खेले गए थे जिसमें से चार रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी। दूसरी तरफ पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो स्कोर बोर्ड पर टांगने ही होंगे।
RR vs SRH Head To Head Record
कुल - 22
राजस्थान रॉयल्स - 09
सनराइजर्स हैदराबाद - 13
RR vs SRH, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
RR vs SRH, IPL 2026: Player to Watch Out For
राजस्थान रॉयल्स की टीम से यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
RR vs SRH Probable Playing XI
Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम दुबे।
Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा।
RR vs SRH Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
RR vs SRH Match Prediction, RR vs SRH Pitch Report, Today's Match RR vs SRH, IPL 2026, RR vs SRH Prediction, RR vs SRH Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।