5 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारतीय टेस्ट टीम की सलामी जोड़ी केएल राहुल औऱ मुरली विजय चोटिल होने के कारण आईपीएल 2017 से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट से दूर ये राहुल औऱ विजय की जोड़ी इंग्लैंड में फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाते हुए दिखे।
राहुल औऱ विजय ओल्ड ट्रैफोर्ड में मैनचेस्टर यूनाइटेड और एवर्टन के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग का मुकाबाले देखना पहुंचे। उनके साथ टीम इंडिया के फीजियो पैट्रिक फारहर्ट भी मौजूद थे।
मुरली विजय ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर केए राहुल औऱ पैट्रिक फारहर्ट के साथ फोटो पोस्ट की।
गौरतलब है कि राहुल और विजय अपनी चोट की सर्जरी कराने के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं। सर्जरी से पहले इन दोनों ने टीम के फीजियो के साथ इस शानदार फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाने का मौका नहीं छोड़ा।
A post shared by Murali Vijay (@mvj8) on
A post shared by rahulkl (@rahulkl) on