भारत के घरेलू 50 ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। इससे पहले गायकवाड़ ने आईपीएल में भी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से सभी का दिल जीता था और अब विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए लगातार तीन शतक भी ठोक दिए हैं।

Advertisement

क्रिकेट की पिच पर धमाका करने के अलावा एक और कारण भी है जिसके चलते गायकवाड़ सुर्खियों में बने हुए हैं। ये कारण है उनकी लव लाइफ। जी हां, पिछले कुछ वक्त में ऐसी खबरें सामने आईं हैं कि ये स्टार खिलाड़ी मराठी अभिनेत्री सयाली संजीव (Sayali Sanjeev) के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से इस मामले पर किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों के लिंकअप को लेकर कई अटकलें सामने आई हैं। इससे पहले सयाली ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं। इसके बाद, गायकवाड़ ने अभिनेत्री की पोस्ट पर रिएक्शन भी दिया था और दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस ने अफवाहों का बाज़ार गर्म कर दिया था।

गायकवाड़ ने सयाली की पोस्ट पर 'वाह' लिखकर रिएक्ट किया था, तब अभिनेत्री ने क्रिकेटर के कमेंट का कुछ दिल वाले इमोजी के साथ जवाब दिया था। उनकी छोटी सी बातचीत यूजर्स के लिए उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने के लिए काफी थी।

अगर सयाली संजीव के बारे में बात करें, तो इस मराठी अभिनेत्री का जन्म 31 जनवरी 1993 को महाराष्ट्र के धुले में हुआ था। सयाली ने फिल्म जगत में एक संगीत वीडियो के माध्यम से अपनी शुरुआत की थी, जिसमें सुशांत शेलारी ने भी अभिनय किया था। सयाली को अपना पहला बड़ा प्रोजेक्ट जी मराठी के टीवी धारावाहिक ‘काहे दिया परदेस’ के रूप में मिला। उन्होंने इसमें ‘गौरी’ की भूमिका निभाई थी जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार