भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दो दिन बाद रसेल डोमिंगो ने 2023 विश्व कप तक अपना कार्यकाल पूरा किए बिना ही बांग्लादेश के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

उस वर्ष विश्व कप में हार के बाद बीसीबी द्वारा स्टीव रोड्स को बर्खास्त करने के बाद डोमिंगो सितंबर 2019 में मुख्य कोच के रूप में नियुक्त हुए। उसके तहत, बांग्लादेश ने घर में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीती, दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला जीत और भारत के खिलाफ घर में जीत हासिल की।

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट आपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने बुधवार को क्रिकबज को बताया, डोमिंगो ने कल मंगलवार को तत्काल प्रभाव से अपना त्याग पत्र भेजा।

इससे पहले, बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने संकेत दिया था कि हालांकि वे डोमिंगो के प्रदर्शन से खुश हैं, उन्हें बाहर किया जा सकता है क्योंकि बीसीबी कोचिंग सेट-अप में बदलाव पर नजर गड़ाए हुए है।

नजमुल ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, हम एक लंबी अवधि की योजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं और यह अल्पकालिक नहीं है। यह तीन से चार साल की योजना है और अगर बदलाव की जरूरत है तो बदलाव होंगे।

इससे पहले, बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने संकेत दिया था कि हालांकि वे डोमिंगो के प्रदर्शन से खुश हैं, उन्हें बाहर किया जा सकता है क्योंकि बीसीबी कोचिंग सेट-अप में बदलाव पर नजर गड़ाए हुए है।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार