टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मुकाबले में फैंस को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अमेरिकन क्रिकेट टीम ने गुरुवार रात ग्रुप ए के मुकाबले में पाकिस्तान को चौंकाते हुए सुपर ओवर में मात दे दी। सुपर ओवर तक गए इस मैच में अमेरिकी टीम हावी रही लेकिन जब अमेरिका को 20वें ओवर में 15 रन की दरकार थी तब हारिस रऊफ के पास अपनी टीम को मैच जिताने का अच्छा मौका था लेकिन वो ये करने में असफल रहे।

Advertisement

आखिरी गेंद पर अमेरिका को पांच रन की दरकार थी लेकिन नीतिश कुमार ने हारिस को मिड ऑफ के ऊपर से चौका मारकर मैच को टाई करवा दिया। इस मैच के टाई होने के बाद तो हारिस की ट्रोलिंग हुई ही लेकिन मैच के बाद हारिस नई मुसीबत में फंसते दिखे। दरअसल, इस मैच के दौरान अनुभवी यूएसए क्रिकेटर रस्टी थेरॉन ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

थेरॉन ने कहा कि रऊफ अपने नाखून का उपयोग करके गेंद से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे थे। थेरॉन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "आईसीसी क्या हम सिर्फ ये दिखावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने इस नई बदली गई गेंद को खरोंचा नहीं है? वो गेंद भी रिवर्स कर रही है जिसे अभी 2 ओवर पहले बदला गया है? आप सचमुच हारिस रऊफ को अपने अंगूठे के नाखून को गेंद के ऊपर से चलाते हुए देख सकते हैं।"

Also Read: Live Score

थेरॉन के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है और फैंस भी हारिस के पीछे पड़ गए हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस मामले में आईसीसी या पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का कोई रिएक्शन आता है या रस्टी थेरॉन के ये आरोप ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। खैर जो भी हो, पाकिस्तान के लिए यूएसए के खिलाफ ये मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा और वो जल्द से जल्द इस मैच की हार को भुलाकर भारत के खिलाफ 9 जून को होने वाले मुकाबले के लिए तैयार हो रहे होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार