पाकिस्तान सुपर लीग का पांचवां मैच पेशावर ज़ाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया था। इस मैच को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपने सलामी बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 9 विकेटों से जीत लिया। लेकिन इसी बीच पेशावर ज़ाल्मी के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने भी अपने बल्ले का दम दिखाया और 70 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इस पारी में रदरफोर्ड ने 152.17 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 46 बॉल पर 70 रन बनाए जिसके दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। दरअसल रदरफोर्ड मैच के 13वें ओवर तक काफी संघर्ष करते नज़र आ रहे थे, लेकिन शादाब के एक ओवर ने रदरफोर्ड के लिए गेम बदल कर रख दिया और उनकी खोई हुई लय वापिस आ गई।

Advertisement

पेशावर की बल्लेबाजी के दौरान 13वां ओवर शादाब खान करने आए थे, इस ओवर से पहले रदरफोर्ड 25 बॉल पर सिर्फ 22 रन ही बना सके थे, लेकिन उन्होंने शादाब को निशाने पर लिया और ओवर की तीसरी बॉल पर 82 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। छक्का लगाने के बाद इस बल्लेबाज ने शादाब की अगली दो बॉल पर भी लगातार एक चौका और फिर एक छक्का लगाया। शादाब के इस ओवर से कुल 19 रन आए थे।

बता दें कि इस मैच में इस्लामाबाद की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया था, जिसके बाद पेशावर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद की टीम ने पॉल स्टर्लिंग और एलेक्स हेल्स की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के दम पर 9 विकेटो से मैच जीत लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार