ऋजुरात गायकवाड़ ( Ruturaj Gaikwad) ने मंगलवार (9 जून) को इंडिया ए के लिए खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। दबाव वाली स्थिति में बल्लेबाजी करने उतरे गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े।
राहुल द्रविड़ की बराबरी की
बतौर भारतीय लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में गायकवाड़ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में यह उनका 21वां शतक था और उन्होंने राहुल द्रविड़ औऱ गौतम गंभीर की बराबरी की। 60 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
विराट कोहली को छोड़ा पीछे
गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। न्यूनतम 50 पारियों की शर्त के साथ गायकवाड़ अब इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत रखने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गायकवाड़ ने 5161 रन 59.32 की औसत से बनाए हैं, जो उन्हें इस सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचाता है। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद इंडिया ए टीम की शुरूआत खराब रही। 16 रन के कुल स्कोर तक दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद गायकवाड़न पहले प्रियांश आर्या और फिर कप्तान तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला। गायकवाड़ ने तिलक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 185 गेंदों में 150 रन की साझेदारी की।