ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने सोमवार (28 नवंबर) को उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तूफानी दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए गायकवाड़ ने 159 गेंदों में 10 चौकों और 16 छक्कों की मदद से नाबाद 220 रनों की तूफानी पारी खेली। अपने इस दोहरे शतक के दौरान गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़े (7 Sixes in One Over) और किसी भी फॉर्मेट में ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 

Advertisement

शिवा सिंह द्वारा डाले गए पारी के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने रौद्र रूप दिखाते हुए सात छक्के जड़ डाले। गायकवाड़ ने पहली चार गेंदों पर चार छक्के जड़े। इसके बाद पांचवीं गेंद नो बॉल थी, उस पर भी गायकवाड़ ने छक्का जड़ा। इसके बाद मिली फ्री हिट पर उन्होंने छठा छक्का जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद को भी गायकवाड़ ने छक्के के लिए बाउंड्री के पार पहुंचाया। शिवा ने अपने इस ओवर में 43 रन लुटा दिए। जो लिस्ट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं। 

 

लिस्ट ए में हर्सल गिब्स और थिसारा परेरा के नाम एक ओवर में छह छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है।

गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं।  भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में गायकवाड़ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग (219) और सचिन तेंदुलकर (नाबाद 200) जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में उनसे आगे नारायण जगदीसन, रोहित शर्मा, शिखर धवन और पृथ्वी ही आगे हैं। 

Advertisement

इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर महाराष्ट्र को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था, जिसके बाद गायकवाड़ के दोहरे शतक के दम पर टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 330 रन का विशाल स्कोर बनाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार