आईपीएल 2021 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। हालांकि, सीएसके के दोनों सलामी बल्लेबाज़ों फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने इयोन मोर्गन के इस फैसले को बिल्कुल गलत साबित करते हुए पावरप्ले में ही 50 रन ठोक डाले।

Advertisement

इस दौरान गायकवाड़ के बल्ले से कुछ शानदार शॉट देखने को मिले। सीएसके की पारी के तीसरे ओवर में गायकवाड़ ने शाकिब अल हसन की जमकर कुटाई करते हुए दर्शनीय स्ट्रोक खेले। इस दौरान उन्होंने एक छक्का भी लगाया जिसे देखने के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे दीपक चाहर और सुरेश रैना भी झूम उठे।

Advertisement

ये छक्का तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला जब गायकवाड़ ने शॉट बॉल को मिटविकेट के ऊपर से छक्के के लिए खेल दिया। इस दौरान छक्का तो गायकवाड़ ने लगाया लेकिन जश्न उनके साथी खिलाड़ी मनाते हुए दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मी़डिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक सीएसके ने 1 विकेट गंवाकर 12 ओवर में 104 रन बना लिए हैं और अब यहां से सीएसके की टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार