Ruturaj Gaikwad Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने 60 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के ठोककर नाबाद 74 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच ऋतुराज ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज़ अरशद खान (Arshad Khan) से बदला भी लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। यहां अरशद खान गुजरात टाइटंस के लिए अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद उन्होंने एक शॉट बॉल डालकर ऋतुराज गायकवाड़ को शॉक किया।

Advertisement

गौर करें कि यहां सीएसके के कैप्टन ने छक्का मारने की कोशिश की थी जिसमें वो असफल रहे और आखिर में चोटिल हो गए। अरशद की ये बॉल उनके शरीर पर जोर से लगी थी जिसके कारण ऋतुराज के हाथ से बैट तक गिर गया था। हालांकि इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था।

ऋतुराज ने चोटिल होने के बाद कमाल का कमबैक किया और गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज़ अरशद को अगली ही गेंद पर छक्का मारा। खास बात तो ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने इसी ओवर की चौथी गेंद पर भी एक बड़ा छक्का लगाया। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में अरशद की गेंद पर चोटिल होने से पहले ऋतुराज ने 37 गेंदों पर सिर्फ 20 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को पांचवें गियर में शिफ्ट कर दिया और अगली 23 गेंदों पर 234.7 की स्ट्राइक रेट से पूरे 54 रन ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनकी इसी 74 रनों की पारी के दम पर सीएसके ने गुजरात टाइटंस के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि गुजरात की टीम ये टारगेट हासिल कर पाती है या नहीं। यहां देखे लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार