महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ एक और शतक जड़कर टूर्नामेंट में शतकों की हैट्रिक पूरी कर ली। बेशक फाइनल में उनका शतक उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाया लेकिन गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाज़ी से ये दिखा दिया कि वो टीम इंडिया की जर्सी में मौका डिजर्व करते हैं।

Advertisement

विजय हजारे में पिछली 10 पारियों में उन्होंने आठ शतक लगाए, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। गायकवाड़ के ये आंकड़े किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं लेकिन इतना धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद भी कुछ लोग हैं जो गायकवाड़ को ट्रोल कर रहे हैं। 

Advertisement

इस ट्रोलिंग के पीछे गायकवाड़ द्वारा फाइनल में खेली शतकीय पारी थी। गायकवाड़ ने अपना पहला अर्धशतक बनाने के लिए 96 गेंदों का सामना किया। आउट होने से पहले उन्होंने अपना स्ट्राइक रेट सुधार लिया था लेकिन फैंस ने उन्हें ट्रोल करने का ये मौका नहीं छोड़ा और उनको जमकर ट्रोल किया।

धीमी पारी के चलते, लोगों ने गायकवाड़ पर व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम से ऊपर रखने का आरोप लगाया। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि राहुल की तरह गायकवाड़ भी घरेलू गेंदबाजों को ही मारते हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से गायकवाड़ को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार