चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ पिछले तीन मैचों से बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे थे ऐसे में टीम में उनके स्थान को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शानदार अर्द्धशतक लगाकर उन्होंने इन सभी सवालों पर विराम लगा दिया है।

Advertisement

केकेआर के खिलाफ गायकवाड़ ने 42 गेंदों में 64 रनों की आतिशी पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और चार छक्के भी देखने को मिले। गायकवाड़ ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और अपने आलोचकों को करारा जवाब भी दे डाला।

Advertisement

गायकवाड़ की इस पारी ने ये भी बता दिया कि आखिरकार क्यों चेन्नई सुपरकिंग्स से स्टार खिलाड़ी पैदा होते हैं। चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गायकवाड़ के तीन लगातार मैचों में फेल होने के बाद कहा था कि उनका इस युवा खिलाड़ी से विश्वास ज़रा सा भी नहीं डगमगाया है और उन्हें पता है कि खिलाड़ियों को कैसे बनाया जाता है और इसलिए गायकवाड़ आने वाले मैचों में भी खेलते रहेंगे।

फाफ डु प्लेसिस के साथ 115 रनों की शतकीय साझेदारी करने वाले गायकवाड़ का फॉर्म में लौटना विपक्षी टीमों के लिए खतरे की घंटी है जबकि उनकी ये पारी आलोचकों को भी करारा जवाब है। हालांकि, सीएसके चाहेगा कि गायकवाड़ इस फॉर्म को आने वाले मुकाबलों में भी जारी रखें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार