Breaking News: महेंद्र सिंह धोनी नहीं रहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान! IPL 2024 में ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

Updated: Thu, Mar 21 2024 16:14 IST
Breaking News: महेंद्र सिंह धोनी नहीं रहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान! IPL 2024 में ये खिलाड़ी करेग (Image Source: Google)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च को होने वाला है जिससे कुछ घंटो पहले ही सीएसके के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सीएसके की अगुवाई नहीं करेंगे। अब पांच बार की चैंपियन टीम को ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) लीड करने वाले हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक एक्स अकाउंट से ये ताजा खबर साझा की गई है। दरअसल, IPL के पेज से सभी टीमों के कैप्टन की ग्रुप फोटो पोस्ट की गई है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ रिप्रेजेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, IPL के पेज से एक और ट्वीट साझा किया गया है जिसमें ये साफ कहा गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ है।

धोनी ने गायकवाड़ को सौंपी कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशल अकाउंट से भी इस खबर की पुष्टि हो गई है कि अब ऋतुराज गायकवाड़ ही सीएसके को लीड करने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखा, 'एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी है।'

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से ही सीएसके की कमान छोड़ने पर विचार कर रहे थे। साल 2022 के सीजन में धोनी ने कैप्टेंसी छोड़ दी थी जिसके बाद ये जिम्मेदारी स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौंपी गई थी। हालांकि इस दौरान जडेजा और टीम दोनों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा जिस वजह से बीच सीजन में जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और फिर एक बार धोनी को ये जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठानी पड़ी थी। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि गायकवाड़ धोनी की तरफ अपनी लीडरशिप के दम पर टीम को टूर्नामेंट जीता पाते हैं या नहीं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें