IPL 2026, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन ने तूफानी शतक जड़कर पूरी पारी पर अपना दबदबा बनाए रखा, वहीं विल जैक्स ने भी तेज शुरुआत दिलाई। इन शानदार पारियों के दम पर मुंबई ने 244 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया।
आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला बुधवार (29 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 93 रन जोड़े। विल जैक्स ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 46 रन बनाए।
वहीं रयान रिकेल्टन ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 55 गेंदों में नाबाद 123 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
मध्य और आखिरी ओवरों में नमन धीर (22) और कप्तान हार्दिक पांड्या (31) ने भी अहम योगदान दिया। दोनों ने रयान रिकेल्टन के साथ क्रमश: 55 और 56 रन की अच्छी साझेदारियां निभाईं। इन शानदार पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट झटके, जबकि नितीश कुमार रेड्डी, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा को 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), , विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गज़नफर।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा।
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आर स्मरण, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल।