केरल ने रणजी ट्रॉफी के आगामी संस्करण के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम का नेतृत्व संजू सैमसन की बजाय 33 वर्षीय सचिन बेबी करेंगे। वहीं, केरल की इस टीम में शांताकुमारन श्रीसंत का नाम भी शामिल है जो पिछले साल केरल के लिए विजय हज़ारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखे थे। 

Advertisement

2007 ICC T20 वर्ल्ड कप और 2011 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता, श्रीसंत को पिछले साल ही 7 साल के बैन से राहत मिली थी जिसके बाद उन्होंने आईपीएल 2021 की नीलामी में अपना नाम दिया था लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी थी क्योंकि किसी भी फ्रेंचाईज़ी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। 

Advertisement

39 वर्षीय श्रीसंत को आखिरी बार केरल के लिए खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान एक्शन में देखा गया था। ऐसे में फैंस को एक बार फिर से इस चैंपियन गेंदबाज़ को देखने का मौका मिलेगा। हालांकि, रणजी ट्रॉफी में खेलने से पहले ही श्रीसंत को पता चल जाएगा कि उन्हें मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने खरीदा है या नहीं।

पिछली बार की निराशा के बाद श्रीसंत को उम्मीद है कि इस सीज़न में उनकी किस्मत खुल सकती है क्योंकि दो नई टीमें भी आईपीएल से जुड़ी हैं ऐसे में क्या पता एक बार फिर से आईपीएल में श्रीसंत की एंट्री हो जाए। हालांकि, कुछ भी हो घरेलू क्रिकेट में श्रीसंत का जलवा अभी भी जारी रहेगा और फैंस के 100% एंटरटेनमेंट की गारंटी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार