साल 2013 में जब राजस्थान रॉयल्स के कुछ खिलाड़ियों का नाम फिक्सिंग में आया था तब क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया था। इस दौरान जिस खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा उछला था वो कोई और नहीं बल्कि भारत के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का था। हालांकि, श्रीसंत ने अपनी सजा पूरी कर ली है और अब वो घरेलू क्रिकेट के ज़रिए भारतीय टीम में वापसी की कवायद में जुट गए हैं।

Advertisement

इस बीच श्रीसंत को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा गया है और वो अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने पुराने साथी हरभजन सिंह के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है जिसने फैंस को 2008 वाला थप्पड़ कांड याद दिलाने का काम किया है।

Advertisement

दरअसल, 2008 आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को झापड़ जड़ दिया था। इसके बाद पूरी दुनिया ने श्रीसंत को रोते हुए देखा था। इस कांड के बाद दोनों के बीच काफी दूरियां भी बढ़ गई थी लेकिन अब लगता है कि श्रीसंत और भज्जी दोनों ही सबकुछ भूलकर दोस्त बन गए हैं।

ये दोनों बेशक फिर से दोस्त बन गए हैं लेकिन फैंस को एक बार फिर से थप्पड़ कांड याद आ गया है। यही कारण है कि श्रीसंत की फेसबुक पोस्ट पर फैंस उनको 2008 वाला थप्पड़ कांड याद दिला रहे हैं। श्रीसंत की इस पोस्ट पर फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार