गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच लेजेंड्स लीग मैच के दौरान शांताकुमारन श्रीसंत और गौतम गंभीर के बीच जो बवाल हुआ फिलहाल वो शांत होता नहीं दिख रहा है। इन दोनों के बीच मैदान के अंदर जो तीखी बहस दिखी वो अब मैदान के बाहर पहुंच गई है और अब श्रीसंत के बाद उनकी पत्नी भुवनेश्वरी श्रीसंत ने भी गंभीर को फटकार लगाई है।

Advertisement

भुवनेश्वरी ने श्रीसंत और गंभीर की लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि गंभीर इतना गिर जाएंगे उन्होंने कभी नहीं सोचा था। इसके साथ ही श्रीसंत की पत्नी ने गंभीर की परवरिश पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक इंसान की परवरिश बहुत मायने रखती है।

 
Advertisement

भुवनेश्वरी ने लिखा, "श्री से ये सुनना बहुत चौंकाने वाला है कि एक खिलाड़ी जो कई वर्षों तक उनके साथ भारत के लिए खेला है, वो इस स्तर तक गिर सकता है। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के इतने वर्षों के बाद भी। आखिरकार परवरिश बहुत मायने रखती है और ये तब दिखाई देती है जब इस तरह का व्यवहार जमीनी स्तर पर सामने आता है। ये वाकई चौंकाने वाला है।'' 

भुवनेश्वरी श्रीसंत के इस बयान के बाद अब ये बवाल और बढ़ता हुआ दिख रहा है क्योंकि एक तरफ श्रीसंत और उनकी पत्नी लगातार गंभीर पर हमले पर हमले कर रहे हैं तो दूसरी तरह गौतम गंभीर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। गंभीर ने श्रीसंत द्वारा जारी किए गए एक के बाद एक वीडियोज़ के जवाब में सिर्फ एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि दुनिया सिर्फ अटेंशन चाहती है। ऐसे में फैंस गंभीर की कहानी भी सुनना चाहते हैं लेकिन गंभीर फिलहाल मीडिया में इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि इन दोनों के बीच लेजेंड्स लीग मैच के दौरान दोनों के बीच काफी कहासुनी देखने को मिली थी और दोनों के बीच होती इस ज़ुबानी जंग को देखकर अंपायर्स ने बीच में आकर बचाव किया। गंभीर और श्रीसंत के बीच कहासुनी का ये मामला मैच के दूसरे ओवर में देखने को मिला जब गंभीर ने श्रीसंत की गेंदों पर लगातार चौका और छक्का जड़ दिया। इसके बाद श्रीसंत अगली गेंद डॉट डालने में सफल रहे लेकिन वो गंभीर को स्लेज करते हुए दिखे थे। श्रीसंत ने गंभीर पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने लाइव मैच में उन्हें फिक्सर कहकर संबोधित किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार