पार्ल (दक्षिण अफ्रीका), 19 अक्टूबर (Cricketnmore)। अब्राहम डिविलियर्स (176) के तूफानी शतक और एंडिल फेलुख्वाओ (40-4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को यहां खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 104 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवरों में छह विकेट पर 353 रन बनाए। 104 गेंदों पर 15 चौके और सात छक्के लगाने वाले डिविलियर्स के अलावा हाशिम अमला ने 85 तथा क्विंटन डी कॉक ने 46 रनों की पारी खेली।

Advertisement

बांग्लादेश की ओर से रुबेल हुसैन ने 62 रन देकर चार सफलता हासिल की। जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम इमरुल कायेस (68) और मुशफिकुर रहीम (60) के अर्धशतकों के बावजूद 47.5 ओवरों में 249 रन ही बना सकी। उसके सभी विकेट गिर गए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से इमरान ताहिर ने तीन और ड्वायन प्रीटोरियस ने दो सफलता हासिल की।अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 25वां शतक पूरा करने वाले डिविलियर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Also Check Latest Cricket News


IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार