South Africa vs Afghanistan Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच 27 जून (गुरुवार) को भारतीय समय अनुसार सुबह 06:00 बजे से ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबलें आप राशिद खान को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये अफगानी खिलाड़ी टूर्नामेंट में 14 विकेट चटका चुका है। खास बात ये है कि राशिद आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स दे सकते हैं। टी20 फॉर्मेट में राशिद के नाम 588 विकेट और 2255 रन दर्ज हैं।

Advertisement

उपकप्तान के तौर पर आप क्विंटन डी कॉक को चुन सकते हो। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए 7 मैचों में 148 की स्ट्राइक रेट से 199 रन ठोके हैं। ये भी जान लीजिए कि क्विंटन डी कॉक ने नाम टी20 फॉर्मेट में 9862 रन दर्ज हैं। इतना ही नहीं, डी कॉक विकेट के पीछे कैच पकड़कर और स्टंप करके भी आपको पॉइंट्स देंगे।

ये भी जान लीजिए कि आप तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा और आर गुरबाज़ पर भी दांव खेल सकते हो। तबरेज शम्सी ने टूर्नामेंट में सिर्फ 3 मैच खेले हैं और वो अपनी टीम के लिए 8 विकेट चटका चुके हैं। वहीं कगिसो रबाडा के नाम टूर्नामेंट में 10 विकेट दर्ज हैं। बात करें अगर गुरबाज़ की तो ये अफगानी खिलाड़ी कैप्टन-वाइस कैप्टन के लिए एक रिस्की पिक है, लेकिन किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि वो गज़ब की फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में 40 की औसत से 281 रन ठोक चुके हैं। गुरबाज़ भी आपको विकेट के पीछे कैच पकड़कर और स्टंप करके पॉइंट्स देंगे।

SA vs AFG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 27 जून 2024
समय - 06:00 AM IST
वेन्यू - ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद

Advertisement

SA vs AFG Pitch Report

ये मुकाबला ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। अब तक यहां 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 7 रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 135 रन रहा है। वहीं इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 267 रन रहा है जो कि इंग्लैड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। 

SA vs AFG: Where to Watch?

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबले  क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर इन्जॉय कर सकते हैं। ये भी जान लीजिए कि डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर भी  क्रिकेट फैंस ये मैच देख पाएंगे।

SA vs AFG T20I Head to Head Record

कुल - 02
साउथ अफ्रीका - 02
अफगानिस्तान - 00

Advertisement

SA vs AFG T20 World Cup Dream11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक (उपकप्तान), हेनरिक क्लासेन, रहमानुल्लाह गुरबाज़
बल्लेबाज - ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर - गुलबदीन नायब
गेंदबाज - केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, राशिद खान (कप्तान), नवीन उल हक, एनरिक नॉर्खिया।

South Africa vs Afghanistan Probable Playing XI

Advertisement

South Africa Probable Playing XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी।

Afghanistan Probable Playing XI : रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), करीम जनत, नांगेलिया खरोटे, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।

SA vs AFG Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024, Today Match SA vs AFG, SA vs AFG Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, SA vs AFG Pitch Report, Today  Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between South Africa vs Afghanistan

Advertisement

Also Read: Live Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार