South Africa vs Australia 1st T20I, Dream 11 Team: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 30 अगस्त (बुधवार) से होगा जिसका पहला मुकाबला किंग्समीड, डरबन में खेला जाएगा। मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के शुरू होने से पहले कई बड़े झटके लगे हैं। टीम के अनुभवी खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब एक युवा ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका का सामना करती नजर आएगी।

Advertisement

इस मुकाबले में आप मिचेल मार्श पर दांव खेल सकते हैं। 31 वर्षीय यह हरफनमौला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग करता है और अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। मार्श गेंदबाजी भी करते हैं, ऐसे में वह आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। मार्श के पास 164 टी20 मुकाबलों का अनुभव है, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप एडेन मार्कराम या मार्को जानसेन को चुन सकते हैं। 

SA vs AUS 1st T20I Match Details:

दिन - बुधवार, 30 अगस्त, 2023
समय - 09:30 PM IST
वेन्यू - किंग्समीड, डरबन

SA vs AUS 1st T20I Pitch Report: 

Kingsmead, Durban की पिच गेंदबाज और बल्लेबाजों दोनों को ही खूद पसंद आती है। यहां तेज गेंदबाज काफी इन्जॉय करते हैं जिस वजह से बल्लेबाजों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि मैदान पर नजरे जमाने के बाद बल्लेबाज अच्छे रन बना सकते हैं। टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।

Average 1st Innings score: 

इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 147 रन है।

Record of chasing Teams: 

यहां अब तक कुल 19 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें रन चेज करने वाली टीम ने 7 मैच जीते हैं।

SA vs AUS Where To Watch

यह मुकाबला क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इन्जॉय कर सकते हैं।

SA vs AUS 1st T20I Head-to-Head Records: 

कुल - 22
ऑस्ट्रेलिया - 14
साउथ अफ्रीका - 08

SA vs AUS 1st T20I , Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर - जोश इंग्लिस
बल्लेबाज-  ट्रेविस हेड, रस्सी वेन डेर डुसेन, टिम डेविड, एडेन मार्कराम (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - मिचेल मार्श (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन
गेंदबाज- तबरेज शम्सी, स्पेंसर जॉन्सन, नाथन एलिस

बैकअप - रीजा हेंड्रिक्स, एडम जम्पा, मैथ्यू वेड, मैट शॉर्ट

SA vs AUS 1st T20I Probable XIs: 

South Africa : ट्रिस्टन स्टब्स, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), रस्सी वैन डेर डुसेन, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फेरेरा (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी, सिसांडा मागला

Australia : मैट शॉर्ट, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, एरॉन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉन्सन 

SA vs AUS Dream11 Prediction, Today Match SA vs AUS 1st T20, Fantasy Cricket Tips, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between South Africa vs Australia

Also Read: Cricket History

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार